क्या खजूर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है? आयुर्वेद के अनुसार गर्मी में खजूर खाएं या नहीं- जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Does Eating Dates Cause Heat In Body: गर्मी के मौसम में बहुत से लोग खजूर का सेवन इसलिए करने से बचते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? गर्मी के मौसम में खजूर का सेवन कितना सेफ है और आयुर्वेद गर्मियों में खजूर खाने का सुझाव देता है या नहीं, यहां जानें सबकुछ..

Does Eating Dates Cause Heat In Body: खजूर खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही इनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। लेकिन अक्सर हम हम देखते हैं कि लोग गर्मियों के मौसम में लोग ड्राई फ्रूट खाने से बचते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सूखे मेवों की तासीर गर्म होती है। अगर गर्मी के मौसम में इनका सेवन किया जाता है, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और इस दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में गर्मियों में खजूर के सेवन को लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर उन्हें गर्मियों में इनका सेवन करना चाहिए या नहीं? क्या वाकई गर्मियों में खजूर खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है? सोशल मीडिया पर एक फिटनेस इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक ने गर्मियों में खजूर के सेवन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्म मौसम में खजूर का सेवन कितना सेफ है, इसके बारे में उन्हें विस्तार से बताया है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Does Eating Dates Cause Heat In Body

Does Eating Dates Cause Heat In Body

क्या खजूर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है - Does Eating Dates Cause Heat In Body

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र की मानें तो खजूर खाने से शरीर की गर्मी नहीं बढ़ती है। बल्कि आयुर्वेद में इसे शरीर के लिए ठंडा बताया गया है। आमतौर पर लोगों को कब्ज और गर्मी जैसी समस्याओं का सामना तब करना पड़ता है, जब आप अधिक मात्रा में और गलत तरीके से खजूर का सेवन करते हैं। लेकिन लोग ऐसा मानते हैं कि इस तरह की समस्याएं इसलिए होती हैं क्योंकि खजूर तासीर या प्रकृति में गर्म होतें। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आयुर्वेद में खजूर को शीतलता और ओजस बढ़ाने वाला आहार माना जाता है। बस आपको सही तरीके से इनका सेवन करना चाहिए।

End of Feed