Summer Drink: चुभती-जलती गर्मी में ठंडा रहने के लिए पिएं ये देसी कोल्ड ड्रिंक, इन समस्याओं की भी कर देगी छुट्टी

Desi Cold Drink Chana Sattu Benefits In Summer: गर्मियों में सत्तू पीने के के जबरदस्त फायदे हैं। यह पोषण से भरपूर ड्रिंक शरीर की गर्मी को कम करता है और इस दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। यह ज्यादातर लोगों के गर्मियों की पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है।

Desi Cold Drink Chana Sattu Benefits In Summer: गर्मियां शुरू हो चुकीं हैं। अब लोग गर्मी में कूल रहने के लिए दिनभर AC में बैठेंगे और तरह-तरह की कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करें। लेकिन क्या आप जानते हैं, कोला, सोडा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आदि पीने से आपको कुछ समय के भले ही ठंडा महसूस हो सकता है, लेकिन रेगुलर और दिन में कई-कई बार इनका सेवन सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। जबकि हमारे पास ऐसे कई अन्य विकल्प मौजूद हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं। हमारे पास तरह-तरह की देसी ड्रिंक्स भी हैं, जो गर्मी को मात देने में मदद करती हैं। इनमें से एक सेहत के लिए बहुत लाभकारी ड्रिंक है चने का सत्तू। गर्मियों में सत्तू पीने के के जबरदस्त फायदे हैं। यह पोषण से भरपूर ड्रिंक शरीर की गर्मी को कम करता है और इस दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। यह ज्यादातर लोगों के गर्मियों की पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। गर्मियों में इसे पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की।

Desi Cold Drink Chana Sattu Benefits In Summer

Desi Cold Drink Chana Sattu Benefits In Summer

गर्मियों में चने का सत्तू पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Chana Sattu In Summer

गर्मी को दे मात

चने के सत्तू को देसी कोल्ड ड्रिंक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे पीने से शरीर में ठंडक आ जाती है और बॉडी रिलैक्स होती है। यह आपको गर्म मौसम में भी ठंडे का एहसास कराता है।

End of Feed