DELHI-NCR में बाढ़ के बाद EYE FLU का प्रकोप, स्कूल भी भेज रहे अलर्ट-जानें 5 बड़े लक्षण और बचाव के उपाय

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jul 24, 2023, 05:43 PM IST

Cause Of Conjunctivitis: बाढ़ और दूषित पानी के कारण कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जिनमें से कुछ आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। बाढ़ में सिर्फ पेट का संक्रमण ही नहीं बल्कि मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी बढ़ सकती हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके-

Symptoms and Treatment of Conjunctivitis: अभी कुछ दिन पहले ही राजधानी दिल्ली-NCR में बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिला था, हालांकि जल स्तर कम हो गया है; लेकिन बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है। अधिकतर हिस्सों में बाढ़ का अपनी कम हो गया लेकिन अब उसके साइड इफेक्ट्स (Delhi Flood Side Effects) भी सामने आने लगे हैं। बारिश और बाढ़ के कारण जहां मच्छर के कारण मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, वहीं बाढ़ की वजह से कई तरह से इंफेक्शन बढ़ने लगे हैं। दिल्ली एनसीआर में बच्चों में एक खास तरह का इंफेक्शन देखने को मिल रहा है, जिसे कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहते हैं। यह समस्या आंखों से संबंधित है। बड़ी संख्या में माता-पिता अपने बच्चे में इस समस्या को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके-

conjunctivitis Causes, conjunctivitis symptoms

Eye Flu: बच्चों और बुजुर्गों में तेजी से फैल रहा 'आई फ्लू'

वर्तमान समय में आंखों की बीमारियों का प्रकोप काफी हद तक बढ़ गया है। दिन-ब-दिन कई लोगों में आंखों की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं, आंखों की बीमारी से जुड़ी एक नई बीमारी सामने आई है, जो है कंजंक्टिवाइटिस, जिसे पिंक आईज के नाम से भी जाना जाता है। यह कंजंक्टिवा (कंजंक्टिवा), यानी पतला टिश्यू जो आंख के सफेद हिस्से और पलक के अंदर को ढकता है, उसमें सूजन का खतरा होता है।

End of Feed