कोरोना के 5 साल बाद चीन में सामने आया एक और खतरनाक वायरस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

कोरोना वायरस का खौफ अभी दुनिया भर से पूरी तरह खत्म ही नहीं हुआ है। वहीं हाल ही में आए एक और वायरस ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। चीन से सामने आई एक खबर में बताया जा रहे हैं कि चीन में इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि क्या हैं इस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लक्षण और कैसे करें बचाव?

कोरोना का खतरनाक खौफ खत्म हुए अभी कुछ साल ही बीते हैं। इससे जुड़ी यादें आज भी लोगों को परेशान कर देती हैं। चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपना कहर मचाया था। लोग कोरोना की वजह से हुए नुकसान से अभी उभर भी नहीं पाए थे कि चीन में फिर से एक खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। कोरोना के 5 साल बाद अब एक चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) नामक वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। हाल ही में मीडिया और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं कि चीन में HMPV वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते चीन के अस्पतालों में बेड्स की भी कमी हो गई है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये वायरस कोरोना जैसे गंभीर खतरे का कारण बन सकता है। इस वायरस के खतरे को देखते हुए हमने बात की डॉ. सौरभ पाहुजा से बात की, जो फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर हैं।जिन्होनें हमें बताया इस वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय...

hmpv virus outbreak in china

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लक्षण - Symptoms of Human Metapneumovirus

डॉ. सौरभ पाहुजा ने इस वारयस के लक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि इस वायरस के लक्षण यानी एचएमपीवी संक्रमण के लक्षण अन्य सामान्य वायरल संक्रमण जैसे इन्फ्लूएंजा, आरएसवी, या सामान्य सर्दी से काफी हद तक समान हो सकते हैं। किसी मरीज को बुखार, खांसी, सर्दी, शरीर में दर्द, सामान्य कमजोरी और गंभीर मामलों में श्वसन विफलता की समस्या भी हो सकती है।

End of Feed