Bulletproof Coffee: क्या बुलेटप्रूफ कॉफी आपकी सेहत के लिए अच्छी है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2023, 04:27 PM IST

Bullet Coffee Health Benefits: कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी से होती है। लेकिन कॉफी में भी वैरायटी होती है। बुलेट कॉफी क्या है? जानिए इसके पीने के फायदे और नुकसान-

Pros and Cons of Drinking Bulletproof Coffee: चाय या कॉफी पीना हर किसी को पसंद होता है। अब तरह-तरह की चाय और कॉफी भी हमें आसानी से उपलब्ध हो जाती है। ऐसे में हमने लॉकडाउन के दौरान डालगोना कॉफी का काफी क्रेज और ट्रेंड देखा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बुलेटप्रूफ कॉफी (Is bulletproof coffee good for health?) पीने का चलन बढ़ा है। यह कॉफी कुछ सेलेब्रिटीज की डाइट में भी देखी जाती है, लेकिन यह कॉफी ट्रेंड बन जाने के बावजूद लंबे समय से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, इसे बुलेटप्रूफ कॉफी करार दिया गया है।

bulletproof coffee

Bulletproof coffee: जानिए कैसे मक्खन वाली कॉफी से घटता है वजन (Image: istockphoto)

बुलेटप्रूफ कॉफी में मक्खन और एमसीटी तेल से बना एक नया पेय है। आप इसे एक नए प्रकार की बटर कॉफी के रूप में सोच सकते हैं। यह कॉफी तिब्बत में बहुत लोकप्रिय है। इस कॉफी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन इसका आविष्कार बहुत पहले हो गया था। यह एक वसायुक्त पेय है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह कॉफी वजन घटाने के लिए ज्यादा फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं इस कॉफी को बनाने की विधि और फायदे-

End of Feed