भारत में सामने आया बर्ड फ्लू का दूसरा मामला, पश्चिम बंगाल में 4 साल के बच्चे में हुई संक्रमण की पुष्टि

Bird Flu case in India: भारत में एक बार फिर से बर्ड फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं, हाल ही में पश्चिम बंगाल के एक 4 साल के बच्चे में H9N2 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसें करें इससे बचाव?

Bird Flu case Report in West Bengal: कोरोना वायरस के कहर से अभी तक देश उबर नहीं पाया है कि अब बढ़ते बर्ड फ्लू के मामलों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका और चीन के बाद अब भारत में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आने लगे हैं। हाल ही में बर्ड फ्लू का एक ताजा मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में यह बर्ड फ्लू का दूसरा मामला है। इससे पहले साल 2019 में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था।

Bird Flu in India

कैसे फैलता है बर्ड फ्लू? (How does bird flu spread?)

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो बर्ड फ्लू का संक्रमण पक्षियों के आसपास रहने से फैलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं इस वायरस से वह लोग ज्यादा संक्रमित होते हैं जो पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं। वहीं बात करें इस वायरस के प्रभाव की तो यह वायरस हमारे श्वसन तंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।

End of Feed