Health Alert: बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त आम से सावधान! इन टिप्स की मदद से करें इनकी पहचान

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 20, 2023, 04:35 PM IST

How To Identify Chemical On mango: आजकल बाजार में केमिकल से पके आम बिक रहे हैं। अगर आप भी महंगे आम खरीदते हैं तो ऐसे करें केमिकल वाले आम की पहचान-

Chemical Properties of Mango: आम खाना किसे पसंद नहीं होता? गर्मी शुरू होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि फिलहाल आम का सीजन नहीं है, लेकिन बाजार और दुकानों पर आम नजर आ रहे हैं। लेकिन ये सभी आम प्राकृतिक रूप से नहीं पके होते हैं। आम खाने के उत्साह में अक्सर लोग केमिकल युक्त आम खरीद लेते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की 2019 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 13,000 लोगों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में, लगभग 78 प्रतिशत लोगों को कृत्रिम रूप से पके आमों की पहचान करने के बारे में जानकारी नहीं थी। इसलिए आज हम आपको केमिकल युक्त आम की पहचान करने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

Chemical Mangos

क्या आमों केमिकल से पकाया जाता है? (Image: istockphoto)

कई व्यापारी भारी मुनाफा कमाने के लिए केमिकल और कार्बाइड का इस्तेमाल कर आम पकाते हैं। अगर आप इसे खाते हैं तो यह शरीर के नर्वस सिस्टम में पहुंच जाता है, जिससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसलिए ऐसे आम खाना हानिकारक हो सकता है।

End of Feed