फल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? फलों के सेवन को लेकर क्या कहता आयुर्वेद - एक्सपर्ट ने शेयर की जरूरी जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2024, 06:28 PM IST

Best Time To Eat Fruits In Hindi: फल खाने से आपकी सेहत को इनका पूर्ण लाभ सिर्फ तब मिल सकता है, जब आप इनका सही समय पर सेवन करते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर फल खाने का सही समय क्या है? इस लेख में जानें आयुर्वेदिक किस समय देता सेवन फल खाने की सलाह..

Best Time To Eat Fruits In Hindi: जब शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है और हम बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं, तो ऐसे में डॉक्टर हमेशा कहते हैं कि डाइट में फलों का सेवन बढ़ा दें। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट से हमेशा यह सलाह देते हैं कि रोज कम से कम कोई 2 मौसमी फल जरूर खाने चाहिए। आपको बता दें कि फलों में शरीर के लिए लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ सेहत को कई फायदे भी देते हैं। आपको बता दें कि स्वस्थ रहने के लिए आपको किसी खास फल की आवश्यकता नहीं होती है। बस मौसम के अनुसार जो फल मौजूद हैं उनका सेवन करना ही पर्याप्त है। लेकिन फलों का सेवन आप किस समय पर करते हैं, यह आपके स्वास्थ्य में सुधार करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आपको फल खाने का सबसे अधिक लाभ कब मिलेगा, यह इस बार पर निर्भर करता है कि आप इसका किस समय सेवन करते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, फल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Best Time To Eat Fruits In Hindi

Best Time To Eat Fruits In Hindi

आयुर्वेद के अनुसार फल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है - Best Time To Eat Fruits According To Ayurveda In Hindi

हाल ही में हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में फल खाने से जुड़े कुछ जरूरी नियम शेयर किये थे। इनमें फलों का सेवन किसी समय करना चाहिए, इसको लेकर भी जरूरी जानकारी शेयर की गई है। आयुर्वेद के अनुसार, जब फलों का सेवन करने के बात आती है, तो ऐसे में यह सलाह दी जाती है फलों का सेवन न तो सुबह करना चाहिए या शाम को। बल्कि इनका भोजन हमेशा दिन के दो बड़े भोजन के बीच हमेशा स्नैक के तौर पर करना चाहिए। ब्रेकफास्ट और लंच के बीच लगभग 11 बजे के आसपास फलों का सेवन किया जा सकता है। साथ ही, दोपहर और शाम के बीच में भी छोटी मोटी भूख ने लगने पर फलों का सेवन किया जा सकता है। इस तरह फलों का सेवन करने से आपको सबसे अधिक लाभ मिलता है। क्योंकि इस दौरान हमारी पाचन अग्नि भी सामान्य होती है।

End of Feed