Best Fat Cutter Drink For Weight Loss In Hindi: हमारा किचन किसी दवाई घर से कम नहीं है, इसमें हर मर्ज की दवा आसानी से मिल जाती है। लोग मोटापा और पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह-तरह की दवाएं और सप्लीमेंट लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे किचन में कई देसी फैट कटर मौजूद हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप आसानी से शरीर की चर्बी पिघला सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ मसालों ड्रिंक बनाकर अगर आप रोज पिएं ये तो यह बाजार के फैट कटर सप्लीमेंट्स को भी फेल कर देगी। हेल्थ इन्फ्लूएंसर, हार्मोन एंड गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने सोशल मीडिया पर कुछ किचन में मौजूद 6 चमत्कारी फैट कटर से बनी ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जिसे पीकर कोई भी आसानी से मोटापा कम कर सकता है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
Best Fat Cutter Drink For Weight Loss In Hindi
मोटापा और बैली फैट कम करेंगे ये देसी फैट कटर - Desi Fat Cutter For Weight Fat Loss In Hindi
मेथी दाना
यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता हैं।
धनिया के बीज
ये इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करते हैं।
काली मिर्च
इसमें पाइपराइन नामक एक्टिव कंपाउंड होता है, जो इंसुलिन रिसेप्टर्स को बेहतर फंक्शन के लिए मोड्युलेट करता है।
सोंठ
इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने के लिए यह एक बेहतरीन मसाला है। यह पेट की जिद्दी को कम करने में मदद करता है।
हल्दी
इसमें करक्यूमिन होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। यह सूजन को भी कम करती है।
दालचीनी
यह ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म में सुधार करती है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है।
कैसे बनाएं फैट कटर ड्रिंक - How To Make Fat Cutter Drink At Home In Hindi
सामग्री
- मेथी के बीज - 1 बड़ा चम्मच
- धनिया के बीज 3 बड़े चम्मच
- काली मिर्च - 1/2 बड़ा चम्मच
- सोंठ पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच
- दालचीनी - 1/2 छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
1. मेथी के बीज और धनिये के बीज को भून लें
2. फिर एक जार में सभी सामग्री को एक साथ पीस लें
3. इसका बारीक पाउडर बनाकर किसी एयर टाइट कंटेनर में रख लें
मोटापा कम करने के लिए कैसे बनाएं ड्रिंक
शरीर की चर्बी और मोटापा कम करने के लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच यह पाउडर मिलाकर पीना है। डाइट और जीवनशैली में बदलाव के साथ बेहतर परिणाम देखने के लिए इसे नियमित रूप से सुबह खाली पेट पिएं। सुबह सेवन करने से यह सबसे ज्यादा लाभ देता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
