कब्ज से पीड़ित लोग भोजन से 15 मिनट पहले पी लें ये खास ड्रिंक, डाइजेशन बनेगा मजबूत और सुबह पेट होगा खुलकर साफ

Best Drink To Relieve Constipation: कब्ज से पीड़ित लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इस स्थिति से कैसे छुटकारा पाएं। क्योंकि इसके कारण उन्हें काफी असहजता होती है और सुबह शौच के दौरान पेट साफ नहीं होता है। उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है।

Best Drink To Relieve Constipation: भोजन के बाद बहुत से लोगों को अपच हो जाती है। इस तरह की समस्या पाचन क्रिया दुरुस्त न होने के कारण देखने को मिलती है। खराब पाचन के कारण सिर्फ अपच ही नहीं, पेट में गैस, सीने में जलन, ब्लोटिंग और अपच आदि जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। लंबे समय में इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इनमें सबसे ज्यादा परेशान लोगों को कब्ज के कारण होना पड़ता है। कब्ज से पीड़ित लोग जब सुबह शौच के लिए जाते हैं, बहुत-बहुत देर टॉयलेट में बैठते हैं, लेकिन फिर उनका पेट साफ नहीं होता है। इसके साथ-साथ उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती रहती है। इसके कारण उन्हें काफी असहजता महसूस होती है। इससे कई बार दस्त और पेट दर्द की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। कुछ लोगों की स्थिति तो इतनी गंभीर हो जाती है कि मलत्याग के दौरान मल के साथ खून आने की समस्या भी देखने को मिलती है। कब्ज से पीड़ित लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इस स्थिति से कैसे छुटकारा पाएं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने सर्टिफाइड डायटीशियन शिखा कुमारी (MSc Food Nutrition & Dietetics) से बात की। उनकी मानें तो इसबगोल भूसी, नींबू और चिया के बीज से बनी ड्रिंक्स आपको कब्ज से तुरंत राहत प्रदान कर सकती है। इसका सेवन करने से डाइजेशन मजबूत होता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। इस लेख में जानें इस अद्भुत ड्रिंक के फायदे और सेवन का तरीका।

Best Drink To Relieve Constipation

Best Drink To Relieve Constipation

कब्ज दूर करने के लिए कैसे फायदेमंद हैं ये ड्रिंक?

डायटीशियन शिखा की मानें तो इसबगोल भूसी एक तरह का घुलनशील फाइबर होता है। जब आप इसे पानी में डालते हैं, तो फूल जाता है और तरल पदार्थ की तरह बन जाता है। यह आपकी आंतों के लिए बहुत लाभकारी है। यह भूख कंट्रोल करने और पोर्शन कंट्रोल में भी आपकी मदद कर सकता है। इस तरह यह आपकी वेट लॉस में भी मदद कर सकता है।

End of Feed