Benefits Of Eating Curry Leaves In Hindi : भारतीय रसोई में रखे मसाले हमारी सेहत के लिए औषधि का काम करते हैं। इसलिए आयुर्वेद में रसोई को निजी औषधालय भी कहा गया है। हमारी रसोई में प्रयोग होने वाला करी पत्ता न केवल आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि ये आपकी सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचाता है। यदि आप रोज सुबह खाली पेट 5-7 करी पत्ते का चबाकर सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के चौकाने वाले फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...
खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे - Benefits Of Eating Curry Leaves In Morning On Empty Stomach In Hindi
वेट लॉस में मदद
करी पत्ते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। यही कारण है कि सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा फैट तेजी से कम होने लगता है। यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है, जिससे एक्स्ट्रा फैट शरीर में जमा नहीं होता है।
शुगर लेवल कंट्रोल
करी पत्ते में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने वाले गुण भी मौजूद होते हैं। यह शरीर में इंसुलिन की सक्रियता बढ़ाते हैं जिससे खून में शुगर का लेवल सामान्य रह सके। अगर डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से सुबह करी पत्ते खाते हैं, तो उन्हें अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
जवान रहेंगे बाल और त्वचा
करी पत्ते में विटामिन A, B, C और E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन मिलकर हमारे बालों और त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से आपके बाल मजबूत, घने और चमकदार बनते हैं। इकसे साथ ही आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो बना रहता है। इससे आपको पिंपल्स व डार्क स्पॉट्स की समस्या से निजात मिलती है।
पाचन तंत्र में सुधार
सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। क्योंकि करी पत्ते में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा ये पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में भी करी पत्ते चबाना औषधि की तरह काम करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
