Ginger Juice Benefits In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए आपने अक्सर लोगों को फल व सब्जियों का रस पीते देखा होता है। ये पोषण से भरपूर होते हैं और सेहत को चमत्कारी फायदे देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अदरक का रस पिया है? यह हमारे किचन का अहम हिस्सा है। हम सभी को अदरक की चाय बहुत पसंद होती होती है। भोजन से लेकर कई तरह के पकवानों में इसका प्रयोग जरूर किया जाता है। इसका जूस पीने से भी सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं। अदरक एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। अगर आप नियमित इस जूस का सेवन करेंगे, तो कई रोगों से बचाव और उनके उपचार में बहुत मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Ginger Juice Benefits
अदरक का रस पीने के फायदे - Ginger Juice Benefits In Hindi
आंतों की सूजन करे दूर
आंतों में सूजन की वजह से पाचन क्रिया खराब और पेट दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अदरक का रस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा, यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह भोजन के बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है और अपच, ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी आदि से बचाता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाए
जिन लोगों को मेटाबॉलिज्म धीमा है और वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए अदरक का रस अमृत से कम नहीं है। इसे पीने से तेजी मेटाबॉलिज्म और शरीर की कैलोरी बर्न करने की दर काफी तेज हो जाती है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। स्वस्थ मेटाबॉलिज्म शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए भी आवश्यक है।
जोड़ों के दर्द से दे राहत
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, तो अदरक का रस पीने से आपको इससे जल्द राहत मिल सकती है। यह जोड़ों की सूजन को कम करने और जकड़न दूर करने में बहुत प्रभावी है। गठिया के रोगियों में दर्द को कम करने में भी अदरक का रस सहायक है।
शरीर को करे डिटॉक्स
अदरक का रस एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है। यह फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने और गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस नहीं बढ़ता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
अगर आप बार-बार या बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, सर्दी-जुकाम आदि से आए दिन परेशान रहते हैं, तो अदरक का रस पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी और आप बार-बार बीमार नहीं पड़ेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
