हाई ब्लड प्रेशर के मरीज बस 1 कप पी लें ये लाल जूस, धड़ाम से नीचे गिरेगा BP, हृदय स्वास्थ्य होगा मजबूत

Beetroot Juice Benefits In High Blood Pressure: अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है, तो ऐसे लोगों के लिए एक खास लाल फल का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लाल जूस को पीने बीपी झट से कंट्रोल में आ सकता है, यहां जानें बीपी कम करने के कौन सा जूस पिएं...

Beetroot Juice Benefits In High Blood Pressure: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि हाई बीपी को हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक माना जाता है। इसकी वजह से दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह हार्ट अटैक, फेलियर, स्ट्रोक, नसों के फटने और ब्रेन हेमरेज आदि जैसी गंभीर स्थितियों का कारण बन सकता है। इसलिए शरीर में ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। अच्छी बात यह है कि स्वस्थ डाइट और नियमित एक्सरसाइज की मदद से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा, तनाव को मैनेज करना भी आवश्यक है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर ब्लड प्रेशर रोगी स्वस्थ जीवनशैली के साथ डाइट में नियमित चुकंदर का जूस भी शामिल करें, तो इससे बीपी को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिल सकती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में यह लाल जूस कैसे लाभकारी है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

Beetroot Juice Benefits In High Blood Pressure

Beetroot Juice Benefits In High Blood Pressure

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए चुकंदर का जूस - Beetroot Juice Benefit To Control Blood Pressure

आपको बता दें कि चुकंदर में ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व और औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। यह विटामिन बी, सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फोलिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्वों का पावर हाउस है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, नसों को रिलैक्स करते हैं। इसके अलावा, चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रिक ऑक्साइड और फाइटोकेमिकल्स, बीटा कैरोटीन भी होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से आप रिलैक्स महसूस करते हैं। नियमित इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिलती है। यह जूस हृदय रोगियों के लिए भी किसी अमृत से कम नहीं है। अध्ययन में भी यह पाया गया है कि चुकंदर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने भी हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए चुकंदर का सेवन लाभकारी बताया है।

End of Feed