दिनभर के काम के बाद थक जाती हैं आंखें, इन आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं आराम

आयुर्वेद यह भी सिखाता है कि आंखों की देखभाल सिर्फ आंखों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी जीवनशैली से जुड़ी है। समय पर सोना, संतुलित भोजन, योग और नियमित व्यायाम आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।

आज के समय में लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने की वजह से आंखें जल्दी थक जाती हैं और दृष्टि कमजोर होने लगती है। ऐसे में आयुर्वेद के सरल और नेचुरल उपाय आपकी आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये तरीके सिर्फ आंखों को आराम नहीं देते, बल्कि उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

Eye care Tips

आंखों की थकान दूर करने के आसान उपाय (Photo: Istock)

सबसे पहला तरीका है पदाभ्यंग यानी पैर की मालिश। रोजाना पैरों की मालिश अंजीर या तिल के तेल से करें। पैरों की मालिश से न केवल रक्त संचार बेहतर होता है, बल्कि आंखों की रोशनी भी तेज होती है और कई तरह की आंखों की बीमारियों से बचाव होता है।

End of Feed