पुरानी से पुरानी कब्ज की रातभर में छुट्टी कर देंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे, एक ही बाहर में खुलकर हो जाएगा पेट साफ

Ayurvedic Remedies For Constipation: लंबे समय में कब्ज की समस्या गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। अगर आपको भी कब्ज की समस्या है, तो जीवनशैली में कुछ बदलाव के साथ इन आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमाने से आपको बहुत लाभ मिल सकता है। यहां जानें इनके बारे में विस्तार से..

Ayurvedic Remedies For Constipation: क्या आपको भी सुबह के समय शौच करने में परेशानी होती है? एक बार में पेट साफ नहीं होता है, शौच के दौरान बहुत जोर लगाना पड़ता है, बार-बार पेट में मरोड़ उठती है और शौच जाने की इच्छा महसूस होती है? तो आपको बता दें कि ऐसा आमतौर पर कब्ज की वजह से होता है। यह खराब जीवनशैली के कारण होने वाली एक गंभीर स्थिति है, जो लंबे समय में काफी नुकसानदेह हो सकती है। जिन लोगों को पहले से कई दिनों से यह समस्या परेशान कर रही है, उन्हें सतर्क हो जाना चाहिए। यह बवासीर और इरीटेबल बॉवेल सिन्ड्रोम (IBD) जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। कब्ज होने की एक बड़ी वजह डाइट में फाइबर की कमी है। फाइबर से भरपूर चीजें आंतों को स्वस्थ रखने और मल में भार जोड़े के लिए आवश्यक होती हैं। यह आपको पाचन संबंधी समस्याओं से बचाता है। इसके अलावा, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन भी कब्ज में योगदान देता है। इसलिए आपको इनसे परहेज करने और फाइबर युक्त आहार लेने की जरूरत है। इसके साथ ही, कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से आप आसानी से कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही आसान कब्ज के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे बता रहे हैं...

Ayurvedic Remedies For Constipation

Ayurvedic Remedies For Constipation

कब्ज दूर करने के लिए आपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे - Ayurvedic Remedies For Constipation In Hindi

दूध में अरंडी का तेल

रात में सोने से पहले अगर आप दूध में 2 बूंद अरंडी का तेल या कैस्टर ऑयल की मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपको सुबह पेट साफ होने में परेशानी नहीं होगी। आसानी से पेट साफ हो जाएगा।

End of Feed