बारिश और गर्मी के बीज झूल रही सेहत, उमस करती है तबियत खराब? तो इन 5 गलतियों से बचकर चलें

Monsoon Health Tips In Hindi: अगर मौसम में बार-बार बदलाव की वजह से आप भी अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं या यह आपको बीमार बना रहा है, तो आपको ऐसे में कुछ गलतियों से बचना चाहिए। आमतौर पर लोग इस दौरान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं और कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से सेहत को नुकसान पहुंचता है। यहां जानें इनके बारे में..

Monsoon Health Tips In Hindi: आजकल मौसम में रोज करवट ले रहा है। कभी अचानक से गर्मी बढ़ जाती है, तो कभी बारिश का मौसम हो जाता है। वहीं, जिन इलाकों में रिमछिम बरसात देखने को मिल रही है, वहां इसकी वजह से उमस भी देखने को मिल रही है। मौसम में लगातार इस तरह के बदलाव सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि इस दौरान हमारा शरीर लगातार मौसम में ढलने की कोशिश करता है। इस तरह के लगातार बदलाव के दौरान हमारे शरीर की इम्यूनिटी काफी प्रभावित होती है। इस दौरान लोग काफी अधिक बीमार पड़ते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का बहुत खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग गर्मी और मानसून के बीच इस बदलते मौसम में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं, तो आपको इन गलतियों से बचने की जरूरत है। बदलते मौसम के बीच आपको किन गलतियों से बचना चाहिए, इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..

Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips

बदलते मौसम के दौरान इन गलतियों से बचकर चलें - Mistakes To Avoid During Weather Change In Hindi

स्ट्रीट फूड खाने से बचें

सड़क किनारे मिलने वाली चीजों इस दौरान आपको बहुत जल्दी बीमार बना सकती हैं। इस दौरान वातावरण में हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस के कण होते हैं। सड़क किनारे मिलने वाला दूषित भोजन करने से आप संक्रमित हो सकते हैं। यह पेट में इन्फेक्शन, फूड पॉइजनिंग और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। यह टाइफाइड और पीलिया जैसी गंभीर स्थितियों को भी जन्म दे सकता है। सड़क के किनारे मसालेदार गोलगप्पे और गर्म पकौड़े आदि खाने से बचें।

End of Feed