खांसी-सांस फूलना नहीं, सीटी जैसी आवाज और थकान भी हैं बच्चों में अस्थमा के संकेत, माता-पिता रहें सतर्क

Asthma symptoms in children In Hindi: बच्चों में अस्थमा सिर्फ खांसी तक सीमित नहीं होता। बार-बार खांसना, सांस लेते वक्त सीटी जैसी आवाज आना, जल्दी थक जाना और छाती में जकड़न जैसे लक्षण भी संकेत हो सकते हैं। जानिए किन वजहों से बढ़ता है बच्चों में अस्थमा का खतरा और क्या करें बचाव के लिए।

Asthma symptoms in children In Hindi: बच्चों में अस्थमा एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जाने वाली बीमारी है। यह एक लंबे समय तक चलने वाली श्वसन समस्या है जिसमें सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं और हवा का प्रवाह रुकने लगता है। जब बच्चा धूल, धुआं, परागकण, पालतू जानवरों के बाल, प्रदूषण, ठंडी हवा या किसी संक्रमण के संपर्क में आता है तो उसे सांस लेने में तकलीफ होती है।

Asthma symptoms in children In Hindi

Asthma symptoms in children In Hindi

छोटे बच्चों में अस्थमा पहचानना मुश्किल क्यों होता है

छोटे बच्चे अपने लक्षण साफ-साफ बता नहीं पाते। अक्सर माता-पिता इसे सामान्य सर्दी-खांसी या मौसम का असर समझकर अनदेखा कर देते हैं। यही वजह है कि अस्थमा का पता देर से चलता है और स्थिति बिगड़ सकती है।

End of Feed