डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए लेते हैं एंटीडिप्रेसेंट दवाएं तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार - स्टडी में हुआ खुलासा

Antidepressant Can Cause Weight Gain: अगर आप भी डिप्रेशन या एंग्जायटी से पीड़ित हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए एंटीडिप्रेसेंट दवाएं ले रहे हैं, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि ये दवाओं आपको वजन बढ़ाने में भी योगदान दे सकती हैं, जिससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

Antidepressant Can Cause Weight Gain: आजकल लोगों में डिप्रेशन, तनाव और एंग्जायटी जैसी स्थितियां काफी देखने को मिल रही हैं। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है जो लोग इन स्थितियों से जूझ रहे होते हैं उनका वजन आमतौर पर थोड़ा अधिक होता है? आपको बता दें कि ऐसा होना सामान्य नहीं है। बल्कि यह कुछ मामलों में डिप्रेशन या एंग्जायटी से राहत के लिए दी जाने वाली दवाओं का असर हो सकता है। मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इलाज के तौर पर कुछ एंटीडिप्रेसेंट दवाएं दी जाती हैं, जो व्यक्ति में खुशी की भावना को बढ़ाने में मदद करती हैं। लेकिन इन दवाओं का अधिक सेवन व्यक्ति को मोटापे का शिकार भी बना सकता है। हाल ही में एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में एंटीडिप्रेसेंट दवाओं और मोटापे के बीच संबंध को लेकर चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। इन दवाओं से व्यक्ति मोटापे का शिकार कैसे हो सकता है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

Antidepressant Can Cause Weight Gain

Antidepressant Can Cause Weight Gain

वजन बढ़ने और एंटीडिप्रेसेंट दवाओं के बीच क्या संबंध है?

अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 183,000 व्यक्तियों के बीज एंटीडिप्रेसेंट दवाओं के साथ लोग का वजन बढ़ने की तुलना की। अध्ययन में पाया गया गया कि जिन लोगों ने एंटीडिप्रेसेंट लीं उनमें 6 महीने में 200 ग्राम तक वजन बढ़ गया, यह 24 महीनों में बढ़कर 1.46 किलोग्राम तक हो गया। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के सहायक प्रोफेसर और प्रमुख लेखक जोशुआ पेटिमार ने कहा, "यह अध्ययन कुछ इस बात का सबूत देता है कि किस तरह सबसे सामान्य एंटीडिप्रेसेंट लेने के बाद भी लोगों वजन बढ़ने की स्थिति देखने को मिल सकती है।"

End of Feed