एक और फेमस एक्टर की कैंसर से मौत, महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर 68 की उम्र में हारे Cancer से जंग

Actor Pankaj Dheer Died From Cancer At the age of 68: टीवी के मशहूर एक्टर पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। महाभारत में ‘कर्ण’ के रोल से पहचान बनाने वाले पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Actor Pankaj Dheer Died From Cancer At the age of 68: टीवी और फिल्म जगत से एक बार फिर दुखद खबर आई है। 'महाभारत' के मशहूर 'कर्ण' यानी एक्टर पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और आखिरकार उन्होंने जिंदगी की जंग हार दी। उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। एक्टर के बेटे निकीति धीर, जो खुद भी एक्टर हैं, इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ हैं। पंकज धीर ने अपने शानदार अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता था और अब उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।

Actor Pankaj Dheer Died From Cancer At the age of 68

Actor Pankaj Dheer Died From Cancer At the age of 68

महाभारत के ‘कर्ण’ से मिली पहचान

पंकज धीर को आज भी दर्शक बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में निभाए गए ‘कर्ण’ के किरदार के लिए याद करते हैं। इस रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया था। उनकी दमदार आवाज, शांत स्वभाव और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने दर्शकों के दिल में कर्ण की छवि हमेशा के लिए बसा दी। उस दौर में जब टीवी पर कुछ ही शो आते थे, पंकज धीर का ये किरदार लोगों के लिए आइकॉनिक बन गया था।

End of Feed