Yoga For Acidity: गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, कुछ ही दिनों में मिलेगा समस्या से छुटकारा

Yoga For Acidity:गलत खान-पान, तीखा, मसालेदार और बहुत ज्यादा मीठी चीज़ों का सेवन करने से ज्यादातर लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप ये 3 योगासन कर सकते हैं।

Yoga For Acidity: एसिडिटी इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। एसिडिटी की सबसे बड़ी वजह है गलत खान-पान, तीखा, मसालेदार और बहुत ज्यादा मीठी चीज़ों का सेवन करना है। इसके अलावा स्मोकिंग, जरूरत से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन करने से भी एसिडिटी की समस्या होती है। कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इससे छुटकारा पाने के लिए कोई घरेलू नुस्खे भी काम नहीं आते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप एसिडिटी की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Yoga For Acidity

वज्रासन

वज्रासन एक ऐसा योगासन है जिसे आप खाना खाने के तुरंत बाद भी कर सकते हैं और इससे कोई समस्या नहीं होती है। ये योगासन खाना को पचाने में सहायक है और साथ ही गैस और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

End of Feed