130 KG Women Lose 65 KG Weight: वेट लॉस के लिए आपने अक्सर देखा होगी कि लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर तेजी से शरीर की चर्बी पिघलाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद होता है? कुछ हेल्थ एक्सपर्ट कार्डियो करने की सलाह देते हैं, तो कुछ वेट ट्रेनिंग और योग को वेट लॉस के लिए कारगर बताते हैं। लेकिन दोनों में क्या ज्यादा बेहतर होता है, इसका जवाब नहीं मिल पाता है। हाल ही में एक सोशल मीडिया क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर इसका जवाब दिया है। इंडियन डिजिटल क्रिएटर नोनू ने अपनी इंस्टाग्राम पेज नॉनफाइल पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनका खुद का वजन 130 किलो था, लेकिन हाल ही में उन्होंने 65 किलो वजन कम किया है। उनकी वेट लॉस जर्नी को आसान और तेज बनाने में एक खास एक्सरसाइज ने उनका काफी साथ दिया। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
130 KG Women Lose 65 KG Weight
कौन सी एक्सरसाइज से नोनू ने तय किया फैट टू फिट का सफर
एक इंस्टाग्राम यूजर ने नोनू से यह सवाल पूछा कि 'वेट लॉस के दौरान आप कौन सा व्यायाम करते थे, ऐसा कौन सा व्यायाम है जिससे वेट लॉस में मदद मिली। नोनू ने जवाब दिया कि वह कार्डियो व्यायाम करती थीं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो कार्डियो एक्सरसाइज करना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। कार्डियो में चलना, दौड़ना, घूमना, या रस्सी कूदना, मूल रूप आदि जैसे कुछ ऐसे व्यायाम शामिल होते हैं, जो हर्ट रेट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
130 किलो की होकर कैसे किया कार्डियो?
वीडियो में नोनू ने बताया है कि वजन अधिक होने की वजह से वह दौड़ नहीं सकती थीं। उनके लिए लंबे समय तक पैदल चलना भी काफी मुश्किल था। ऐसे में अगर आप दौड़ने की कोशिश करते हैं तो इससे आपके जोड़ों पर बहुत दबाव पड़ता है और चोटिल हो सकते हैं। उन्हें चलना बिल्कुल भी पसंद नहीं था, लेकिन अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उन्होंने ऐसा करने के लिए खुद को मोटिवेट किया।
वेट लॉस के लिए क्या है बेस्ट एक्सरसाइज
नोनू ने बताया कि भले ही कार्डियो करने से आपको वेट लॉस मे मदद मिलती है, लेकिन इससे आपकी मांसपेशियों को भी नुकसान होता है। वहीं, दूसरी ओर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से भले ही कैलोरी कम बर्न होती है, लेकिन यह मसल्स बढ़ाने और उन्हें नुकसान से बचाने में मदद करता है।
वेट लॉस के लिए हमेशा एक ऐसा तरीका अपनाने की सलाह ती जाती है, जिससे मांसपेशियों को मेंटेन रखते हुए वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके लिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको स्ट्रेंथ ट्रेनिंद और कार्डियो दोनों का कॉम्बिनेशन फॉलो करना चाहिए। अच्छी कम कैलोरी वाली पोषण से भरपूर डाइट के साथ एक्सरसाइज का यह कॉम्बिनेशन आपको स्वस्थ तरीके से अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
