तो क्या बिखर जाएगा विपक्षी गठबंधन 'INDIA'? जानें क्यों टेंशन में हैं सीएम नीतीश कुमार

Political News Today: विपक्षी गठबंधन इंडिया की एकता में भंग पड़ता दिखाई दे रहा है। कई क्षेत्रीय पार्टियां गठबंधन से दूरी बनाती नजर आ रही है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अलग ही टेंशन सता रही है, वो टेंशन सीट बंटवारे और गठबंधन के भविष्य से जुड़ी है। इस रिपोर्ट में समझिए सारा माजरा।

Nitish Kumar In Tension: विपक्षी गठबंधन इंडिया का गठन हुआ था तो एकजुटता के तमाम दावे किये जा रहे थे। मगर अब इस एकता में भंग पड़ता नजर आ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन में सीटों के बंटवारे और भविष्य के प्लान की चिंता सता रही है, कहीं न कही मौजूदा हालात को देखकर ये टेंशन लाजमी भी है। जिस तरह अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की कांग्रेस पार्टी से ठनी हुई है उससे ये समझा जा सकता है कि मामला बेहद गंभीर है। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन 'इंडिया' के भविष्य का क्या होगा और आखिरकार सीटों के बंटवारे पर सभी पार्टियों के बीच समझौता कब होगा? आपको पूरा सियासी समीकरण समझाते हैं।

Nitish Kumar Opposition Alliance INIDA

नीतीश कुमार को किस बात की सता रही चिंता?

भविष्य की रणनीतियों को लेकर टेंशन में नीतीश कुमार!

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन को सीट बंटवारे के मुद्दे सहित अपनी भविष्य की रणनीतियों को अंतिम रूप देने में तेजी से काम करना चाहिए।' ये समझा जा सकता है कि नीतीश का ये बयान इस ओर इशारा कर रहा है कि उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कहीं विपक्षी गठबंधन बिखर ना जाए।

End of Feed