2024 से पहले नीतीश का मास्टरस्ट्रोक साबित होगी जाति जनगणना? जानिए राष्ट्रीय स्तर पर क्या होगा प्रभाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 2, 2023, 07:06 PM IST

राष्ट्रीय स्तर पर इस रिपोर्ट की बात करें तो जाति आधारित जनगणना की मांग केंद्र में भी उठती रही है। लगभग सभी क्षेत्रीय पार्टियां, भाजपा के कुछ सहयोगी दल भी इसके पक्ष में रहे हैं। कांग्रेस और उसके नेता लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने आज यानि कि रविवार को जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव तब भी साथ थे, जब वो एक दूसरे के विरोध में थे, बाद में जब साथ हुए और सरकार बनाई तो इसपर तेजी से काम हुआ। बीच में कोर्ट से रोक लगी फिर कोर्ट से ही हरी झंडी मिली, तब इस जनगणना को सरकार ने पूरा किया। 2024 के चुनाव से पहले जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट आना नीतीश सरकार का एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

caste census

बिहार में आज जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट हुई जारी (फोटो- tejashwiyadav)

End of Feed