Mughal Chapters Removed Explained: यूपी में 12वीं के छात्रों के लिए मुगलों की हिस्ट्री का चैप्टर बना इतिहास, NCERT ने क्यों किताब से हटाया?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 4, 2023, 04:16 PM IST

एनसीईआरटी के नए सिलेबस में न सिर्फ मुगल इतिहास के चैप्टर हटाए गए हैं, बल्कि हिंदी, नागरिक शास्त्र और कई अन्य विषयों में भी बदलाव किया गया है।

NCERT Removes Mughal Chapters: आपने एनसीईआरटी (NCERT) की 12वीं की किताब में 'मुगल दरबार' अध्याय जरूर पढ़ा होगा। इस अध्याय में मुगलों की शासन व्यवस्था की खूबियों के साथ-साथ उनकी न्याय व्यवस्था और कला-साहित्य के क्षेत्र में उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है। लेकिन अब यूपी के छात्रों के लिए मुगलों का ये इतिहास ही इतिहास बन गया है। यूपी में योगी सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र (2023-24) के लिए बड़ा फैसला लिया है।

NCERT Removes Mughal Chapters

यूपी में एनसीईआरटी की 12वीं कक्षा के छात्र इतिहास की नई किताबें पढ़ेंगे

यूपी के सरकारी स्कूल इस शैक्षणिक सत्र से एनसीईआरटी की 12वीं कक्षा की इतिहास की नई किताबें पढ़ेंगे। इसमें मुगल दरबारों के बारे में अंश हटा दिए गए हैं। एनसीईआरटी ने जून 2022 में मुगल इतिहास और शीत युद्ध पर अध्याय हटा दिए थे। सीबीएसई बोर्ड ने इस बदलाव को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया था। लेकिन यूपी बोर्ड में किताबें पहले ही छप चुकी थीं और इस वजह से पिछले साल इन्हें नहीं निकाला जा सका था।

End of Feed