ट्रंप ने टैरिफ 100 फीसदी करने की दी धमकी, डॉलर की बादशाहत से छेड़छाड़ मंजूर नहीं

कीव और मास्को के बीच जंग छिड़ने के बाद क्रेमलिन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर डॉलर के असर को कम करने की जोरदार वकालत की थी। यूक्रेनी सरजमीं पर रूसी हमला होते ही वाशिंगटन ने रूसी बैंकिंग व्यवस्था को अपनी करेंसी प्रणाली (स्विफ्ट) से बाहर निकाल दिया था।

जनवरी 2025 में ट्रंप की आधिकारिक ताजपोशी हो जायेगी। दुनिया उनकी तासीर और तेवरों से अच्छी तरह वाकिफ है। व्हाइट हाउस के तख्त पर बैठते ही वो यूक्रेन-रूस, इस्राइल-ईरान और ताइवान-चीन समेत कई उलझे मसलों पर अपना दखल देना शुरू कर देगें। हाल ही में नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिक्स मुल्कों को चेताते हुए कहा कि अगर वो डॉलर को दरकिनार करते हुए अन्य वैकल्पिक साझा मौद्रिक प्रणाली का इस्तेमाल करते है तो उन पर सौ फीसदी टैरिफ लगा दिया जाएगा। ट्रंप के इस रूख़ को लेकर कई लोग हैरानगी जाहिर कर रहे है, आखिर वो ऐसी बात पर क्यों उखड़े हुए है, जो लगभग नामुमकिन सी है।

donald trump

अगले महीने अमेरिका की सत्ता संभालेंगे डोनाल्ड ट्रंप

End of Feed