क्या है अल-कादिर ट्रस्ट मामला, जिसमें इमरान खान को कोर्ट से ही उठा ले गई पुलिस; बेल लेने आए थे, जेल पहुंच गए

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 9, 2023, 04:19 PM IST

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर ऐसे तो कई केस चल रहे हैं। पाकिस्तान के कई प्रांतों में उनके खिलाफ मामला दर्ज हैं, लेकिन आज जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है उसे अल-कादिर ट्रस्ट मामला कहते हैं। अल कादिर मामला एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है।

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान में एक बार फिर से सियासी भूचाल आता दिख रहा है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार हो चुके हैं। उनके समर्थक सड़कों पर उतरे हुए हैं और अपने नेता के समर्थन में बवाल कर रहे हैं। जिस तरह का घटनाक्रम पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में देखने को मिल रहा था, उससे ये तो साफ था कि इमरान खान गिरफ्तार होंगे, लेकिन आज जिस तरह से उनकी गिरफ्तारी हुई है, पाकिस्तानी रेंजर्स ने जैसे इमरान खान को कोर्ट से उठाया है, वो आने वाले कुछ दिनों तक पाकिस्तान में हंगामा मचाता रहेगा।

imran khan arrest

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान क्यों हुए गिरफ्तार

क्या है वो मामला जिसमें गिरफ्तार हुए इमरान खान

इमरान खान पर ऐसे तो कई केस चल रहे हैं। पाकिस्तान के कई प्रांतों में उनके खिलाफ मामला दर्ज है, लेकिन आज जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है उसे अल-कादिर ट्रस्ट मामला कहते हैं। अल कादिर मामला एक यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है। इसमें करोड़ों की जमीन का खेल है। इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और उनके करीबी सहयोगी जुल्फिकार बुखारी और बाबर अवान कथित रूप से अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट में शामिल हैं। दस्तावेजों से पता चलता है कि इमरान खान, बुशरा बीबी, बुखारी और अवान ने झेलम की सोहावा तहसील में 'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा' प्रदान करने के लिए 'अल-कादिर विश्वविद्यालय' स्थापित करने के लिए ट्रस्ट का गठन किया था। दस्तावेजों में कहा गया है कि ट्रस्टियों ने रियल एस्टेट कारोबार में शामिल एक निजी कंपनी से दान प्राप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कंपनी ने ट्रस्ट को 458 कनाल, 4 मरला, 58 वर्ग फीट जमीन आवंटित की। कागजी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए, बुशरा बीबी ने मार्च 2019 से प्रभावी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

End of Feed