आखिर क्यों BJP में पहली बार विधायक बने नेताओं की लग जाती है लॉटरी? गुमनामी से निकल बन जाते हैं CM

2014 के बाद से जिन राज्यों में पार्टी ने जीत हासिल की, वहां मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनते समय आलाकमान ने बड़े दावेदारों की बजाय गुमनाम विधायकों को ताज पहनाने की रणनीति अपनाई है।

BJP First-time MLA Becomes Chief Minister: दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही इस बात पर फिर मुहर लग गई कि भारतीय जनता पार्टी में पहली बार विधायक बने नेता की लॉटरी लग जाती है। बीजेपी हाईकमान चौंकाने भरा फैसला लेते हुए नए-नवेले विधायक को मुख्यमंत्री बना देता है। यानी बीजेपी में विधानसभा चुनावों में पहली बार विधायक बनना अच्छा होता है। 2014 के बाद से जिन राज्यों में पार्टी ने जीत हासिल की, वहां मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनते समय आलाकमान ने बड़े दावेदारों की बजाय गुमनाम विधायकों को ताज पहनाने की रणनीति अपनाई है।

BJP CM list

पहली बार विधायक बने नेताओं पर बीजेपी लगाती है दांव

हरियाणा से शुरू हुआ सिलसिला

मुख्यमंत्री पद के लिए पहली बार किसी नए विधायक को सीएम बनाने की पहल 2014 में हरियाणा में शुरू हुई थी जब पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को राज्य का मुख्यमंत्री चुना था। 2014 में खट्टर पहली बार विधायक बने थे। वह राज्य की राजनीति में एक अनजान चेहरा। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीती और फिर सीएम पद पर उनके नाम ने सभी को चौंका दिया था। चार दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और 20 वर्षों तक भाजपा से जुड़े रहे खट्टर ने हरियाणा में भाजपा के संगठन सचिव के रूप में काम किया था और राज्य में पार्टी के लिए एक प्रमुख रणनीतिकार की भूमिका निभाई थी।

End of Feed