क्यों सऊदी अरब पर फोकस कर रहा है भारत? समझिए PM मोदी की वो नीति, जिससे हाशिए पर जा रहा पाकिस्तान

PM Modi Saudi Arabia Visit: पीएम मोदी के सऊदी अरब के दौरे के दौरान कई बड़े समझौते का ऐलान हो सकता है। पीएम मोदी की जेद्दा यात्रा के दौरान मंगलवार को भारत और सऊदी अरब के बीच कम से कम छह समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

PM Modi Saudi Arabia Visit: हाल के वर्षों में भारत खाड़ी देशों से और मजबूत संबंध पर फोकस करते रहा है, खासकर उन देशों के साथ, जहां पाकिस्तान की पैठ थी। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर खाड़ी देशों को अपनी साइड करते रहा है, लेकिन अब उसे झटका लग रहा है। जिन खाड़ी को देशों को भड़काकर पाकिस्तान पैसे बटोरते रहा है, अब वो भारत की सुन रहे हैं, भारत को ज्यादा तजरीह दे रहे हैं। इसका श्रेय कुछ हद तक पीएम मोदी की उस नीति को जाता है, जिसमें उन्होंने खाड़ी देशों पर ज्यादा फोकस किया है। यही कारण है कि पीएम मोदी अब खाड़ी देशों के सबसे अहम देश सऊदी अरब का तीसरी बार दौरा करने जा रहे हैं।

pm modi with saudi king

सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो)

End of Feed