स्ट्रेट ऑफ होरमुज में ईरान बिछा रहा समुद्री सुरंगें, क्या होती हैं नेवल माइंस, ये कितनी घातक?

नेवल माइन एक खुद ब खुद विस्फोट होने वाला उपकरण है जिसे समुद्र में बिछाया जाता है। इसे पनडुब्बियों और पानी के ऊपर तैर रहे जहाजों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सुरंग का उपयोग दुश्मन को क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकने और दुश्मन को खास जगहों पर घेरने के लिए भी किया जाता है।

ईरान युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। न सिर्फ आसमान बल्कि समुद्र में भी बड़ी लड़ाई छिड़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप ईरानी नौसेना को बर्बाद करने का आदेश दे चुके हैं। हिंद महासागर में ईरानी फ्रिगेट आईआआईएस डेना की तबाही इसका सबूत भी देती है। अमेरिका अपने मकदस को पूरी ताकत के साथ पूरा कर रहा है। इस बीच अमेरिका ने 10 मार्च को 16 माइन बिछाने वाले नौसैनिक जहाजों को बर्बाद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में माइन बिछाने की तैयारी के बीच की गई है। सबूत के तौर पर उसने इसके वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किए हैं। अब जानने की कोशिश करते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होरमुज में ईरान समुद्री सुरंग क्यों बिछा रहा है और क्या होती हैं नेवल माइंस, और ये कितनी घातक होती हैं?

Sea mines

ईरान बिछा रहा समुद्री सुरंगे, ये कितनी खतरनाक?

नौसैनिक माइंस क्या हैं?

नेवल माइन एक खुद ब खुद विस्फोट होने वाला उपकरण है जिसे समुद्र में बिछाया जाता है। इसे पनडुब्बियों और पानी के ऊपर तैर रहे जहाजों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सुरंग का उपयोग दुश्मन को क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकने और दुश्मन को खास जगहों पर घेरने के लिए भी किया जाता है। इस गोला-बारूद का इस्तेमाल अमेरिकी क्रांति के समय से होता आ रहा है, जब येल विश्वविद्यालय के छात्र डेविड बुशनेल ने यह पता लगाया था कि बारूद को पानी के अंदर विस्फोटित किया जा सकता है।

End of Feed