किस बात पर उदयपुर पैलेस में छिड़ा संग्राम, क्यों भिड़ गए महाराणा प्रताप के वंशज? जानिए पूरा विवाद

यह पूरा विवाद विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ और उनके भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े का परिणाम है। ये दोनों राजपूत राजा महाराणा प्रताप के वंशज हैं।

Clash in Udaipur's City Palace: उदयपुर का सिटी पैलेस सोमवार को उस समय खबरों में आ गया जब यहां महाराणा प्रताप के वंशजों में झड़प हुई और हालात तनावपूर्ण हो गए। विश्वराज सिंह को मेवाड़ राजघराने के औपचारिक मुखिया के रूप में नामित होने के कुछ ही घंटों बाद महल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसे लेकर भारी तनाव पसर गया और स्थित पथराव तक पहुंच गई। इस महीने की शुरुआत में पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ की मृत्यु के बाद चित्तौड़गढ़ किले में एक समारोह में विश्वाराज का अभिषेक हुआ था। इसके बाद सोमवार को जब वह उदयपुर पैलेस पहुंचे तो उन्हें प्रवेश ही नहीं करने दिया गया। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Udaipur palace

क्या है उदयपुर पैलेस विवाद?

जानिए पूरा विवाद

यह पूरा विवाद विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ और उनके भाई अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच लंबे समय से चले आ रहे झगड़े का परिणाम है। ये दोनों राजपूत राजा महाराणा प्रताप के वंशज हैं। अरविंद सिंह सिटी पैलेस और एकलिंगनाथ मंदिर का प्रबंधन करते हैं, और उनके फैसले के कारण संघर्ष और तेज हो गया है। पिता की मृत्यु के बाद विश्वराज सिंह को राजपरिवार का मुखिया बनाया गया तो उन्होंने परंपरा के मुताबिक पारिवारिक मंदिर और सिटी पैलेस जाने का फैसला किया। लेकिन चाचा अरविंद सिंह ने शाही अनुष्ठानों के तहत अपने भतीजे की इस यात्रा का विरोध करते हुए एक नोटिस जारी कर दिया। इस फैसले के बाद विवाद और गहरा गया।

End of Feed