Delhi Rain: हर साल बारिश में क्यों डूब जाती है दिल्ली, जानिए 5 बड़ी वजहें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 13, 2023, 04:15 PM IST

एक तरफ नोएडा में बारिश के दौरान हालात संभाल लिए जाते हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली पूरी तरह पानी में डूब जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है, आइए जानने की कोशिश करते हैं।

Delhi Rain and Flood:तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद दिल्ली पर अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। यमुना नदी का जल स्तर अब तक के उच्चतम स्तर पर है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कई दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम शुरू हो गया है। मंगलवार को खतरे का निशान 205 मीटर पार करने के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा। आज सुबह 8 बजे जल स्तर 208.48 मीटर था, जो 1978 में निर्धारित 207.49 मीटर के पिछले सर्वकालिक ऊंचे स्तर को पार कर गया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और साथ ही हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से हालात बिगड़े हैं।

अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति इसी वजह से है। विशेषज्ञ कहते हैं आज दिल्ली जिस संकट का सामना कर रही है, उसकी कई वजहें हैं। एक तरफ नोएडा में बारिश के दौरान हालात संभाल लिए जाते हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली पूरी तरह पानी में डूब जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है, आइए जानने की कोशिश करते हैं।

End of Feed