पंजाब में इन दिनों क्यों 'सुपर एक्टिव' हैं अरविंद केजरीवाल? समझिए ये खौफ है या कोई सियासी रणनीति

Kejriwal Plan for Punjab: क्या दिल्ली में मिली हार के बाद अरविंद केजरीवाल डरे हुए हैं या फिर वो पंजाब किसी बड़े राजनीतिक दावपेंच की फिराक में लगे हुए हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल इन दिनों पंजाब में सुपर एक्टिव नजर आ रहे हैं। आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है।

दिल्ली में हारे, अब अरविंद केजरीवाल पंजाब के सहारे... ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद अब केजरीवाल के सामने पंजाब बचाने की चुनौती है। AAP को जब दिल्ली में इस कदर हार झेलनी पड़ी कि खुद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कद्दावर नेताओं को मुंह की खानी पड़ी थी। दिल्ली की सत्ता से बेदखल होने के बाद अब आप के पास सिर्फ पंजाब की गद्दी बची है। ऐसे में कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी और खासकर अरविंद केजरीवाल को पंजाब छिन जाने का डर सता रहा होगा।

Arvind Kejriwal's Plan for Punjab

पंजाब के लिए पूरी ताकत झोंक रहे अरविंद केजरीवाल।

क्या AAP का पंजाब में भी होगा दिल्ली जैसा हाल?

ये सवाल उस वक्त दिलचस्प हो गया, जब शंभू और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शकारी किसानों पर पंजाब सरकार की लाठी चली। कई बड़े किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया और अगले ही पल पंजाब सरकार के इशारों पर पुलिस ने बॉर्डर खाली करा दिया। भगवंत मान की सरकार ने ये कार्रवाई की तो तमाम पार्टियों ने आप को घेरना शुरू कर दिया। कहा जाने लगा कि अब पंजाब में भी केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का वही हश्र होगा, जो दिल्ली विधानसभा चुनावों में हुआ। हालांकि इसी बीच पिछले कई दिनों से पंजाब में केजरीवाल फुल ऑन एक्टिव जोन में दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed