किसने 'यमुना में जहर' छोड़ा? झूठ बोल रहे अरविंद केजरीवाल या दावे में है दम; समझिए पूरी सियासत

Arvind Kejriwal vs Nayab Singh Saini: क्या अरविंद केजरीवाल झूठे हैं या फिर उन्होंने 'यमुना में जहर' छोड़ने का जो आरोप लगाया है उसमें वाकई दम है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि इस मुद्दे पर सियासत और भी गहराती जा रही है। भाजपा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग की है, वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में लोगों को जहरीले पानी से नहीं मरने देंगे। आपको सारा विवाद समझाते हैं।

Delhi Chunav 2025: राजनीति में कोई भी कुछ भी दावा कर देता है, वादा कर देता है, यहां कोई भी कुछ भी कर सकता है। तो क्या अरविंद केजरीवाल ने जो आरोप हरियाणा सरकार पर लगाए हैं, वो सच्चे हैं? या फिर चुनाव में सारी हवा अपनी ओर करने के मकसद से आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कोई नई चाल चली है। नई चाल का मतलब समझना यहां और भी दिलचस्प है। केजरीवाल ऐसा कह रहे हैं कि दिल्ली में लोगों को जहरीले पानी से नहीं मरने देंगे। वहीं हरियाणा के भाजपा सांसदों ने ‘यमुना में जहर' छोड़ने के दावे को लेकर केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग की है। हरियाणा सरकार केजरीवाल पर केस करेगी, वहीं भाजपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग में इसकी शिकायत भी करेगा।

Arvind Kejriwal vs Nayab Singh Saini on Yamuna

अरविंद केजरीवाल और नायब सिंह सैनी यमुना के मुद्दे पर आमने-सामने।

अरविंद केजरीवाल ने क्या और क्यों लगाया है आरोप?

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह कानूनी कार्रवाई से नहीं डरते और दिल्ली में गंदे तथा जहरीले पानी के कारण लोगों को नहीं मरने देंगे। केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा पर यमुना नदी में ‘जहर’ मिलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सोमवार को एक पत्र में पुष्टि की है कि पड़ोसी राज्य से आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया नामक ‘जहर’ मिला दिया गया है।

End of Feed