कौन हैं आर सी पी सिंह? जिन्होंने पहले नीतीश कुमार को दिया गच्चा, अब भाजपा छोड़ बनाई अपनी नई पार्टी; जानें 5 खास बातें

RCP Singh Profile: कभी नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में शुमार रहने वाले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने पहले जेडीयू छोड़कर भाजपा का रुख किया। अब उन्होंने भाजपा से भी अपना नाता तोड़ लिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ "आप सबकी आवाज" नामक एक नई पार्टी बनाई है। आपको बताते हैं कि आखिर आर सी पी सिंह कौन हैं।

Who is RCP Singh: आरसीपी सिंह ने पहले नीतीश कुमार का साथ छोड़ा था और अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी कन्नी काट ली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने भाजपा छोड़ ‘आप सब की आवाज (एएसए)’ नामक नई पार्टी बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। भाजपा छोड़ चुके सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो बार चर्चा की और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आज जयंती है। मैं अपने सभी साथियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनकी (पटेल की) जयंती के 150वें वर्ष को पूरे एक साल तक मनाये जाने की घोषणा के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।'

RCP Singh Profile

RCP सिंह ने बनाई अपनी नई पार्टी।

दीपावली के अवसर पर लॉन्च की नई पार्टी

उन्होंने दीपावली का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने अपनी पार्टी का नाम आप सबकी आवाज रखा है।' RCP सिंह ने कहा, 'बिहार विधानसभा की कुल 243 सीट हैं। हमारे 140 साथियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।' उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था की कथित बदतर हालत, राष्ट्रीय तुलना में प्रदेश में काफी कम प्रति व्यक्ति आय और शराबबंदी के निर्णय को लेकर प्रदेश को हो रहे राजस्व की हानि को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशान साधा। नौकरशाह से नेता बने सिंह ने जदयू के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कभी जदयू की अगुवाई की थी। सालभर पहले ही वह भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन कथित तौर पर वह वहां हाशिये पर रहे।

End of Feed