कौन हैं महरंग बलूच जिससे घबराई पाकिस्तानी सरकार?

महरंग को टाइम मैगजीन ने 100 अगले उभरते नेताओं में से एक के रूप में जगह दी है। उनकी और लगभग 150 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है।

Who is Mehrang Baloch: पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान, संघर्ष और युद्ध का केंद्र बन गया है। यहां अलगाववादी आवाजें मजबूत हो रही हैं और बीएलए जैसे विद्रोही गुट सरकार को सीधी चुनौती दे रहे हैं। हाल ही में जाफर एक्सप्रेस की हाइजैकिंग इस संगठन की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। इस हमले ने एक बार फिर बलूच लोगों और पाकिस्तान सरकार के बीच गहरे तनाव को उजागर कर दिया। इस सबके बीच पुलिस ने हाल ही में मानवाधिकारों की एक प्रमुख पैरोकार और बलूच उम्मीदों की प्रतीक महरंग बलूच को हिरासत में लिया, जिसने तनाव को और बढ़ा दिया। आखिर कौन हैं महरंग बलूच और पाकिस्तानी सरकार उनसे क्यों डरती है, जानने की कोशिश करते हैं।

Mehrang Baloch

महरंग बलूच

कौन हैं महरंग बलूच

पाकिस्तान के लिए बलूच आंदोलन एक प्रमुख चिंता का विषय है। उसे इस बात का डर है कि इससे अलगाववादी भावनाएं बढ़ेंगी और क्षेत्र में उसके अधिकार को चुनौती मिलेगी। महरंग को टाइम मैगजीन ने 100 अगले उभरते नेताओं में से एक के रूप में जगह दी है। उनकी और लगभग 150 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। महरंग ने जबरन गायब किए गए लोगों के रिश्तेदारों की अवैध गिरफ्तारी और अवैध पुलिस रिमांड के खिलाफ धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। महरंग और अन्य पर आतंकवाद समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

End of Feed