कौन थी पायलट 'अमेलिया इयरहार्ट', जिनकी 89 साल बाद भी प्लेन समेत तलाश जारी, करोड़ों लगाकर भी सुलझ पाएगा सबसे बड़ा रहस्य?

Amelia Earhart Missing Lockheed Electra: अमेलिया इयरहार्ट के लापता विमान और 'कास्टअवे थ्योरी' की गुत्थी सुलझाने के लिए $900,000 का नया अभियान शुरू किया गया है। जानिए क्या है निकुमारो द्वीप और उस रहस्यमयी वस्तु का सच।

Amelia Earhart Plane Search 900000 Dollars: अमेलिया इयरहार्ट के गायब होने से जुड़े रहस्य को सुलझाने की कोशिश में, 17 सदस्यों वाली एक रिसर्च टीम तारावा, किरिबाती से 6 दिन और 830 नॉटिकल मील की समुद्री यात्रा कर रही है ताकि उनके विमान का मलबा ढूंढा जा सके। 'ताराया ऑब्जेक्ट' अभियान दल के बीते दिन सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के आसपास निकुमारोरो एटोल पहुंचने की संभावना थी। इसके साथ ही एविएशन हिस्ट्री के सबसे बड़े और अनसुलझे रहस्यों में शुमार अमेरिकी पायलट अमेलिया इयरहार्ट की गुमशुदगी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इयरहार्ट दुनिया की पहली ऐसी महिला रहीं, जिन्होंने अकेले नॉन-स्टॉप अटलांटिक महासागर पार किया था। लेकिन जुलाई 1937 में अपनी ऐतिहासिक ग्लोबल फ्लाइट के दौरान अपने नेविगेटर फ्रेड नूनन के साथ प्रशांत महासागर में रहस्यमय तरीके से अचानक गायब हो गई थीं।

कौन थी पायलट 'अमेलिया इयरहार्ट', जिनकी 89 साल बाद भी प्लेन समेत तलाश जारी, करोड़ों लगाकर भी सुलझ पाएगा सबसे बड़ा रहस्य?

कौन थी पायलट 'अमेलिया इयरहार्ट', जिनकी 89 साल बाद भी प्लेन समेत तलाश जारी, करोड़ों लगाकर भी सुलझ पाएगा सबसे बड़ा रहस्य?

अब एक नए शोध और खोजी अभियान के तहत शोधकर्ताओं ने इस मिस्ट्री को सुलझाने के लिए $900,000 का एक नया और महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया है। आइए जानते हैं कि इस भारी-भरकम खर्च के पीछे की असली वजह क्या है और कौन सी नई थ्योरी इस खोज को हवा दे रही है।

End of Feed