दिल्ली में कब, क्यों और कैसे लागू होता है ऑड-ईवन, जानिए क्या है नियम

दिल्ली में हर साल ठंड के मौसम में हवा जहरीली होने लगती है। हवा में प्रदूषित हो जाती है और सांस लेना भी मुश्किल होने लगता है। जिसके बाद ऑड ईवन लागू किया जाता है, जिसमें नंबरों के हिसाब से गाड़ियों को सड़क पर चलने की अनुमति होती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर लागू होता है ऑड ईवन
  • दिल्ली में हर साल ठंड के समय में हवा होती है जहरीली
  • ग्रैप योजना के जरिए दिल्ली में लागू होते हैं प्रतिबंध

भारत में दिल्ली ही ऐसा शहर है, जहां ऑड-ईवन लागू हुआ है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर जैसे ही बढ़ने लगता है, ऑड-ईवन की बात होने लगती है। ऑड-ईवन कितना सफल है, यह के बहस का मुद्दा रहा है, हालांकि इसके कुछ अच्छे परिणाम जरूर देखने को मिले हैं, जैसे सड़कों पर गाड़ियां कम हो जाती है, प्रदूषण से भी राहत मिलती है। हालांकि इससे जनता को होने वाली परेशानियों ने इसपर जरूर कुछ सवाल खड़े किए हैं। आईए समझते हैं कि ऑड ईवन कब, क्यों और किन नियमों के तहत दिल्ली में लागू होता है।

End of Feed