क्या है शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि? जिस पर हस्ताक्षर करने से भारत ने कर दिया साफ इनकार; जानें इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात

What is the UN Convention on Refugees: क्या आप जानते हैं कि आखिर शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि क्या है? जिसे लेकर भारत ने कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है। एक दिन पहले ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में ये साफ कर दिया है कि भारत शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि पर हस्ताक्षर नहीं करेगा। उन्होंने ये भी कह दिया कि भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है। आपको इस संधि से जुड़ी कुछ अहम बातें इस रिपोर्ट में बताते हैं।

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है... ये कहना देश के गृहमंत्री अमित शाह का है। उन्होंने भारत की संसद से ये वैश्विक संदेश दिया है। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा, आखिर 'शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि' क्या है? जिसके लिए अमित शाह ने साफ शब्दों में ये कह दिया कि भारत शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि पर हस्ताक्षर नहीं करेगा। आपको इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी बात तफसील से समझाते हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं कि शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि' क्या है।

What is the UN Convention on Refugees

शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि पर हस्ताक्षर नहीं करेगा भारत

शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि क्या है?

शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि, जिसे 1951 के शरणार्थी कन्वेंशन के नाम से जाना जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र की एक बहुपक्षीय संधि है जो शरणार्थी की परिभाषा, उनके अधिकारों और हस्ताक्षरकर्ता देशों की जिम्मेदारियों को निर्धारित करती है। शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र संधि एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, जो शरणार्थियों के अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा करता है। यह संधि 1951 में शरणार्थियों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन द्वारा अपनाई गई थी ।

End of Feed