Jharkhand Assembly Election: झारखंड की चुनावी राजनीति और जेल, कोई बना 'स्टार' तो किसी को मिली 'हार'

Jharkhand Assembly Election: झारखंड के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो जनांदोलनों में जेल जाने वाले नेताओं को जनता ने कई बार चुनावी जीत दिलाई है। शिबू सोरेन, विनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो सरीखे दर्जनों ऐसे नेता रहे, जिन्होंने जनांदोलनों के दौरान जेल यात्रा की और चुनावी राजनीति में रहते हुए इन्हें जनता का खूब समर्थन हासिल हुआ।

Jharkhand Assembly Election: झारखंड की चुनावी राजनीति और जेल के बीच खास रिश्ता रहा है। ‘काली कोठरी’ ने जहां कई नेताओं के राजनीतिक करियर को चमक दी, कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जेल यात्रा के बाद सियासत में अवसान भी देखा है। इस विधानसभा चुनाव में भी कई क्षेत्रों के चुनावी खेल में ‘जेल’ का फैक्टर अहम साबित होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस चुनाव में अपना नारा दिया है- "जेल का जवाब जीत से।"

End of Feed