कितना ताकतवर है US का पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, यूक्रेन को इसे क्यों देना चाहता है अमेरिका?

Patriot का पूरा नाम 'फेज्ड अरे ट्रैकिंग रडार फॉर इंटरसेप्ट ऑन टारगेट' है। इस डिफेंस सिस्टम को रेथेओन टेक्नॉलजी और लॉकहीड मार्टिन ने मिलकर बनाया है। इसमें सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें लगी होती हैं। इसकी गिनती दुनिया के बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम में होती है। यह अमेरिकी हथियारों के जखीरे का एक प्रमुख हथियार है। अमेरिकी फौज में यह सिस्टम 1980 के दशक से है।

What is Patriot Missile Air Defence System : यूक्रेन पर रूस के ताजा ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नजरिया रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति बदल गया है। अब वह पुतिन को 'सबक' सीखाना चाहते हैं। ट्रंप ने खुले तौर पर कह दिया है कि रूस 50 दिनों के भीतर यदि इस युद्ध को नहीं रोकता है तो उस पर वह 100 फीसदी तक टैरिफ लगाएंगे। टैरिफ की यह 'मार' रूस के साथ तेल एवं गैस खरीदने वाले भारत, चीन और ब्राजील जैसे को भी झेलनी पड़ेगी। यही नहीं, यूक्रेन को पहले हथियार भेजने से मना कर चुके ट्रंप ने अब उसे हथियारों की बड़ी खेप भेजने की बात कही है। ट्रंप की इस 'सख्ती' को एक नीतिगत बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

patriot air defence system

यूक्रेन को मिलेगा अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम। -तस्वीर AP

पहले नाटो और फिर यूक्रेन पहुंचेंगी बैट्रीज

ट्रंप ने कहा है कि रूसी हमलों का सामना करने के लिए अमेरिका अपनी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की बैट्रीज यूक्रेन भेजेगा। हालांकि, ये बैट्रीज पहले नाटो देशों के पास पाएंगी और फिर इनकी आपूर्ति यूक्रेन को होगी। यानी रूस के खिलाफ आर्थिक एवं सैन्य दोनों मोर्चों पर ट्रंप ने अपनी घेरेबंदी तेज कर दी है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्रंप ने हाल ही में जेलेंस्की से पूछा है कि क्या वे रूस के भीतर तक यानी मास्को को निशाना बना सकते हैं? एक्सपर्ट मानते हैं कि अमेरिका यदि चाहता है कि यूक्रेन रूस के भीतर तक यानी मास्को तक मार कर सके तो उसे अपनी टॉमहॉक जैसी लंबी दूरी की मिसाइलें देनी होंगी। जाहिर है कि यूक्रेन को पैट्रियट और लंबी दूरी की मिसाइलें अगर मिलती हैं तो करीब साढ़े तीन साल से जारी युद्ध और तेज होगा।

End of Feed