क्या है नागास्त्र-3 जिससे दुश्मनों का पलभर में होगा खात्मा, क्यों कहा जा रहा इसे साइलेंट किलर?

नागास्त्र-3 नामक यह हथियार वर्तमान में रक्षा मंत्रालय से परियोजना स्वीकृति आदेश (PSO) के तहत प्रोटोटाइप चरण में है। इसे रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (DAP) 2020 की मेक-I श्रेणी के तहत विकसित किया जा रहा है। जानिए क्या-क्या होंगी खासियतें।

What is Nagastra-3: नागास्त्र-1 और नागास्त्र-2 के बाद अब भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-3 मिलेगा जिसे दुश्मनों का काल माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर इंडस्ट्रीज के दौरे के दौरान प्रमुख स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें सोलर इंडस्ट्रीज की इकाई सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही अगली पीढ़ी की लोइटरिंग म्यूनिशन प्रणाली भी शामिल है। इसकी खासियतें ही दुश्मनों के होश उड़ाने के लिए काफी है।

Nagastra 3 ANI

नागास्त्र -3 पर हो रहा काम

नागास्त्र-3 नामक यह हथियार वर्तमान में रक्षा मंत्रालय से परियोजना स्वीकृति आदेश (PSO) के तहत प्रोटोटाइप चरण में है। इसे रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (DAP) 2020 की मेक-I श्रेणी के तहत विकसित किया जा रहा है। इसकी परिचालन सीमा 100 किलोमीटर तक है और यह पांच घंटे से अधिक समय तक चल सकती है, जो इसके पहले के मॉडल के मुकाबले इसकी ताकत बहुत ज्यादा है।

End of Feed