'इंसाफ के सिपाही' बनेंगे सिब्बलः गढ़ना चाह रहे विपक्ष में नया फॉर्म्यूला, समझें- मोदी के खिलाफ एकजुटता के लिए क्या है योजना

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 05:20 PM IST

सिब्बल का आरोप है कि चुनी हुई सरकार को अस्थिर किया गया है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 121 मामलों में से 115 विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं।

राज्यसभा सदस्य और पूर्व कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल की ओर से विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए खास योजना तैयार की गई है। शनिवार (11 मार्च, 2023) को वह विपक्षी एकता की अपील के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट सामने रखेंगे। उन्होंने इसके मद्देनजर सभी विपक्षी पार्टियों से अपनी इस पहल को सपोर्ट करने की अपील की है। सिब्बल ने इससे पहले चार मार्च, 2023 को ऐलान किया था कि वह लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने में मदद करने के लिए 'इंसाफ के सिपाही' नाम की वेबसाइट लॉन्च करेंगे। उन्होंने इसके लिए विपक्षी मुख्यमंत्रियों और पार्टियों से इस मुहिम में मदद करने के लिए कहा था।

kapil sibal

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल। (फाइल)

प्रेस से उन्होंने कहा, "11 मार्च को जंतर-मंतर (दिल्ली) पर आधिकारिक लॉन्च के दौरान मैं देश के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट भी पेश करूंगा।" उन्होंने जोर देकर आगे कहा- यह सियासी कदम नहीं बल्कि बदलाव के लिए उत्प्रेरक है। मुल्क में जो भी बदलाव आया है, वकील सबसे आगे थे और अब मैं पूछना चाहता हूं कि वकील चुप क्यों हैं? वकीलों की जमात को अपनी आवाज उठानी चाहिए। मैं एक आंदोलन शुरू करना चाहता हूं क्योंकि व्यापार, पत्रकारिता, विपक्ष...हर जगह अन्याय है। देश में हर मुद्दे पर जनता की मदद के लिए कोने-कोने में वकील खड़े होंगे।

End of Feed