तिरंगे पर तकरार: 15 अगस्त को झंडा फहराने को लेकर क्यों शुरू हुआ विवाद? आमने-सामने GAD और AAP, जानें पूरा मामला

Delhi Flag Hoisting: दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि वह जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलकर आए हैं और उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री आतिशी उनकी जगह तिरंगा फहराएंगी। हालांकि, दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने गोपाल राय के इस निर्देश को मानने से इंकार कर दिया है।

Delhi Flag Hoisting: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय जेल में है। ऐसे में 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडिमय में होने वाले कार्यक्रम में उनकी जगह तिरंगा कौन फहराएगा? यह बड़ा सवाल बना हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने मंत्री गोपाल राय के जरिए प्रस्ताव दिया था कि उनकी जगह आतिशी तिरंगा फहराएं। हालांकि, दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस प्रस्ताव को मानने से ही इंकार कर दिया है।

Flag hoisting dispute in Delhi

दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कहा गया है कि मंत्री गोपाल राय ने जिस तरह का कम्यूनिकेशन दिया है, वह जेल नियम के अनुसार उचित नहीं है। ऐसे में इस निर्देश को सही नहीं माना जा सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंत्री गोपाल राय को एक चिट्ठी भी लिखी है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री अरवंद केजरीवाल जेल में हैं और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ये मामला ऊपरी स्तर पर संज्ञान में लाया गया है और फैसले की प्रतीक्षा की जा रही है।

End of Feed