Explained: क्या होता है सीजफायर, क्या इसका मतलब है कि युद्ध खत्म हो गया?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 25, 2023, 01:33 PM IST

क्या सीजफायर का मतलब युद्ध पूरी तरह बंद होना है, ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। इजराइल-हमास युद्ध के मद्देनजर इसे समझते हैं।

What is Ceasefire: इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के बाद गाजा में दो दिन से गोलीबारी और हमला बंद है। दोनों पक्षों की ओर से बंधक बनाए गए लोगों का आदान-प्रदान चल रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सीजफायर क्या है और ये क्यों किया जाता है। इस दौरान क्या होता है, इसके क्या नियम होते हैं और क्या सीजफायर का मतलब युद्ध पूरी तरह बंद होना है, ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

ceasefire

क्या होता है सीजफायर?

सशस्त्र हिंसा को रोकने का जरिया

सीजफायर या युद्धविराम एक निश्चित अवधि के लिए युद्धरत पक्षों के बीच सशस्त्र हिंसा को रोकने का एक तरीका है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून में इससे संबंधित कोई प्रावधान नहीं है कि युद्धविराम पर कब बातचीत की जानी चाहिए, उनमें क्या शामिल होना चाहिए या उन्हें कैसे लागू किया जाना चाहिए। यह केवल पिछले 50 वर्षों में ही हुआ है कि युद्ध के दौरान युद्धविराम शब्द का जिक्र आम हो गया है।

End of Feed