देश में दोगुने हुए भूकंप, क्या है अल्मोड़ा फॉल्ट? जिसका सरकार ने संसद में किया जिक्र

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 09:06 PM IST

What Is Almora Fault: देश में भूंकप की संख्या दोगुनी हो गई है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पश्चिमी नेपाल में 'अल्मोड़ा फॉल्ट' के सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत और नेपाल के कुछ हिस्सों में भूकंप आए हैं। आपको समझाते हैं कि अल्मोड़ा फॉल्ट क्या है, जिसका सरकार ने संसद में जिक्र किया।

Earthquake News: भारत में इस वर्ष भूकंप गंभीर चिंता का विषय बनी रही। आंकड़ों में ये बात सामने आई है कि 2023 में भूकंप गतिविधि में भारी वृद्धि हुई है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी नेपाल में अल्मोड़ा फॉल्ट का सक्रिय होना है। अल्मोड़ा फॉल्ट के सक्रियता के चलतेइस साल 24 जनवरी, 2023 (5.8 तीव्रता), 3 अक्टूबर, 2023 (6.2 तीव्रता), और 3 नवंबर, 2023(6.4 तीव्रता) को बड़े भूकंप आए। आपको बताते हैं कि आखिर क्या है अल्मोड़ा फॉल्ट, जिसका सरकार ने संसद में जिक्र किया है।

What Is Almora Fault

भारत में भूंकप की संख्या हुई दोगुनी।

क्या है अल्मोड़ा फॉल्ट? सरकार ने संसद में किया जिक्र

अल्मोड़ा फॉल्ट एक उच्च कोण वाली गतिशील टेक्टोनिक प्लेट है, जो उत्तर में आंतरिक लघु हिमालय के गढ़वाल समूह को दक्षिण में बाहरी लघु हिमालय के जौनसार और दुदाटोली समूहों से अलग करता है। वर्ष 2023 में भूकंपों की आवृत्ति में वृद्धि हुई है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि पश्चिमी नेपाल में 'अल्मोड़ा फॉल्ट' के सक्रिय होने की वजह से उत्तर भारत और नेपाल के कुछ हिस्सों में भूकंप आए हैं।

End of Feed