दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट पर सस्पेंस, ट्रंप-हैरिस को FOX न्यूज ने भेजा निमंत्रण, क्या अपना मन बदलेंगे रिपब्लिकन उम्मीदवार

US Presidential Debate : ट्रंप के पीछे हटने के बाद दूसरी डिबेट होगी की नहीं इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है लेकिन बीते एक अक्टूबर को उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों डेमोक्रेट टिम वाल्ट्ज और रिपब्लिकन जेडी वेंस के बीच न्यूयॉर्क में सीबीएस न्यूज पर डिबेट हुई। इस डिबेट में दोनों उम्मीदवारों ने अपने-अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का बचाव किया और एक दूसरे की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

US Presidential Debate : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। छह महीने पहले चुनाव- प्रचार का जो दौर शुरू हुआ था वह अपने पूरी रंगत और शबाब पर आ चुका है। डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ताबड़तोड़ रैलियां और एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। रेटिंग में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है। चुनाव प्रचार के इस अहम और निर्णायक चरण में दोनों की कोशिश यही है कि वे वोटरों के बीच अपनी बढ़त कायम कर लें। चुनाव प्रचार तो चल ही रहा है लेकिन ट्रंप और हैरिस के बीच दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी कि नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

US Presidential Debate

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024

10 सितंबर को हुई थी पिछली डिबेट

दोनों उम्मीदवारों के बीच पहली प्रेसिडेंसियल डिबेट बीते 10 सितंबर को एबीसी न्यूज चैनल पर हुई थी। इस डिबेट में हैरिस के प्रदर्शन को सराहा गया। कइयों ने माना कि हैरिस के सवालों से ट्रंप असहज हो गए और उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा। सोशल मीडिया से लेकर तमाम मीडिया चैनलों पर हैरिस को डिबेट की विजता के रूप में पेश किया गया। इसके कुछ ही दिन बाद ट्रंप ने ऐलान कर दिया कि कमला हैरिस के साथ उनकी अब कोई डिबेट नहीं होगी। अब जो भी होगा पांच नवंबर के बाद होगा। ट्रंप ने दावा किया कि 10 सितंबर की डिबेट के बाद उन्होंने बढ़त बना ली है, इसलिए दूसरी डिबेट की अब जरूरत नहीं है। जानकारों का मानना है कि कमला के साथ डिबेट के बाद जो रेटिंग आई उसमें ट्रंप कमजोर साबित हुए। यह बात उनके राजनीतिक सलाहकारों ने भी देखी होगी। उन्हें सलाह दिया गया होगा कि अगली डिबेट में कमला यदि फिर बाजी मार ले गईं तो दोबारा राष्ट्रपति बनने का उनका सपना अधूरा रह सकता है। ऐसे में उनके लिए दूसरी डिबेट से दूर रहना ही बेहतर होगा।

End of Feed