यूपी में अखिलेश यादव की साइकिल पर ही सवार रहेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने खटाखट किया इशारा; समझें सियासत

Uttar Pradesh Politics: क्या यूपी के दो लड़कों की जोड़ी बनी रहेगी या फिर साथ टूट जाएगा। राहुल गांधी ने ये साफ इशारा कर दिया कि यूपी में दो लड़कों की जोड़ी बनी रहेगी। आपको पहले बताते हैं कि आखिर राहुल ने अखिलेश के लिए ऐसा क्या कह दिया और उनके बयाने के क्या सियासी मायने निकल रहे हैं।

UP Ke Do Ladke: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी की साइकिल पर कांग्रेस आगे भी सवारी करती रहेगी, जिसका इशारा खुद राहुल गांधी ने कर दिया है। राहुल गांधी ने खुद ये इशारा कर दिया है कि यूपी में दोनों लड़कों की जोड़ी बनी रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 में दमदार जीत का बिगुल फूंकने के बाद अखिलेश और राहुल ने शायद आगे का प्लान बना लिया है। तभी उन्होंने ये कह दिया है कि 'यूपी के दो लड़के' राजनीति को 'खटाखट खटाखट' मोहब्बत की दुकान बनाएंगे। आपको राहुल के इस बयान के मायने समझने चाहिए।

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav UP Ke Do Ladke

राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी।

राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा सियासी इशारा

इन दिनों लगातार ये सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या अखिलेश यादव और राहुल गांधी का साथ टूटने वाला है? इस सवाल के उठने की वजह बेहद रोचक है, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश, अभी से ही विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुट गए हैं। सवाल ये है कि क्या तब तक दोनों नेताओं की दोस्ती बनी रहेगी या फिर साथ टूट जाएगा। अपने जन्मदिन के मौके पर राहुल ने ये साफ इशारा कर दिया कि यूपी में दो लड़कों की जोड़ी बनी रहेगी। आपको पहले बताते हैं कि आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया और उनके बयाने के क्या सियासी मायने निकल रहे हैं।

End of Feed