ट्रंप के 'टैरिफ वॉर' से दुनिया हैरान-परेशान, अपने 3 मकसद पूरा करना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump Tarrif War : लोयोला मैरीमाउंट यूनिवर्सिटी में फिनांस और इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर सुंग वोन सोह्न ने कही है।प्रोफेसर का कहना है कि यह टैरिफ सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं को परेशान करना जा रहा है।उन्होंने कहा कि जब आप टैरिफ की बात करते हैं तो यह एक आर्थिक युद्ध बन जाता है।और युद्ध में हर कोई गंवाता है।

Donald Trump Tarrif War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ बढ़ा रहे हैं। कई देशों में इस बढ़े हुए टैरिफ से हड़कंप मच गया है तो कुछ इस सोच से हैरान और परेशान हैं कि अगला नंबर उनका हो सकता है। कनाडा, चीन और मैक्सिको से बनकर आने वाली वस्तुओं और उत्पादों पर ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। टैरिफ की यह नई दर मंगलवार से लागू हो जाएगी। ट्रंप ने अपनी इस घोषणा के पीछे दो वजह बताई है।पहली है फेंटेनाइल ड्रग और दूसरी अप्रवासियों की घुसपैठ। पहले जानते हैं कि आखिर फेंटेनाइल है क्या। तो फेंटेनाइल एक सिंथेटिक ड्रग है जिसे डॉक्टर दर्द के इलाज के लिए लिखते हैं या लिख सकते हैं। लेकिन नशे के लिए भी इसका खूब इस्तेमाल होता है। अमेरिका में इसकी भारी मांग है।

US Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने तीन देशों पर अपना टैरिफ बढ़ा दिया है।

फेंटेनाइल ड्रग, अवैध घुसपैठ को बताई वजह

इसकी डिमांड इतनी है कि इसे अवैध रूप से बनाया जाता है। इस फेंटेनाइल में दूसरे ड्रग जैसे कि हेरोईन और कोकीन भी मिक्स किया जाता है। जानकार इसे हेरोईन से 30 से 50 गुना और मॉर्फिन से 100 गुना ज्यादा असरदार बताते हैं। फिर नशे के आदियों में इस ड्रग को लेने की बेताबी आप समझ सकते हैं।आम तौर पर फेंटेनाइल का इस्तेमाल कैंसर से जूझ रहे मरीजों और सर्जरी के बाद होने वाले दर्द को कम करने के लिए दिया जाता है। लेकिन नशे के आदियों के लिए यह एक काफी असरदार ड्रग है। यह लिक्विड और पाउडर दोनों रूपों में मिलता है।इसकी गोली बनाई जा सकती है। इसके लेने के अलग-अलग तरीके भी हैं। पाउडर को नाक से, लिक्विड को आइड्राप की तरह या शरीर में इंजेक्ट किया जा सकता है। बाकी ड्रग्स की तरह इसके भी साइड इफेक्ट्स और खतरे हैं। इसकी ओवर डोज जान ले सकती है।

End of Feed