गाजा पर ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात, इसमें है कई बातें खास

लाल सागर के मुहाने पर बैठे हूतियों के लिए ये मुलाकात खतरे की घंटी है, उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि उन्हें ये मुलाकात कतई मंजूर नहीं है। वो काफी करीब से शांति समझौता ड्राफ्ट पर नज़रें बनाए हुए है। अगर किसी भी हालात में उनके ठिकानों पर हमले की योजना बनी तो वो इस्राइल पर हमले तेज कर सकते हैं।

गाजा में हमास की गिरफ्त में कैद ज्यादा से ज्यादा इस्राइली बंधकों को रिहा कराने के मसले पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हुई। इस बैठक के दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप को जमीनी हालातों से भी रूबरू कराया। मौके पर मौजूद खबरनवीसों से राब्ता करते हुए इस्राइली वज़ीर-ए-आला ने दावा किया कि वो बातचीत के नए दौर का खाका तैयार कर रहे है, जिसके पूरी तरह से कामयाब होने की उम्मीद है। कैद किए गए लोग काफी दिक्कतों में हैं, उन्हें उनकी फिक्र है उन सभी की सलामती को लेकर उन्होंने खुद को जवाबदेह बताया। साथ ही उन्होंने दम भरते हुए कहा कि वो सभी बंधकों की रिहाई कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगें। इस मौके पर अमेरिकी सदर ने कहा कि उन्हें सीज़फायर की उम्मीद है, साथ ही बंधकों की रिहाई के लिए वो हर मुमकिन कोशिश करेगें।

trump and netanyahu

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू

End of Feed