बढ़ी रियाद और तेहरान की करीबियां, पश्चिम एशिया के हालातों पर पड़ेगा सीधा असर

चुनौतीपूर्ण हालातों के बीच तेहरान और रियाद ने काफी नफ़ासत के साथ अपने रिश्तों को कायम रखा। इस्राइल-ईरान संघर्ष का प्रथम दृष्टया असर अरब की खाड़ी में लगभग ना के बराबर ही रहा।

पश्चिम एशिया में फैली जंगी अफरातफरी के बीच सऊदी अरब ने मामले में दखल दिया। बीते हफ्ते की शुरूआत में हुए एक अहम कार्यक्रम के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तकरीर में इस्राइल को लेकर तल्खी दिखी, उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि तेल अवीव को तेहरान की अक्षुण्णता का सम्मान करते हुए ईरानी सरजमीं पर हमले करने से गुरेज करना चाहिए। इसी क्रम में क्राउन प्रिंस के इशारे पर अपने इरादे जाहिर करते हुए सऊदी विदेश मंत्रालय ने गुजरे महीने जारी अपने बयान में कहा कि, तेहरान पर किया जाने वाले हमला ईरानी संप्रुभता पर सीधा आघात है, साथ ही ये स्थापित अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों का खुला मखौल है।

Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

End of Feed